मेरी आवाज़ ही पर्दा है... मेरे चेहरे का,
मैं हूँ ख़ामोश जहाँ, मुझको वहाँ से सुनिए।
❤ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव❤
◆पिता जी की इच्छा से कंप्यूटर इंजीनियर हूँ लेकिन क्यों हूँ ये सिद्ध न कर पाया हूँ। विशुद्ध बनारसी हूँ...लंठ व उदंड
"काशी से ही ग़रज़ है, काशी से ही वास्ता"
‘गुरु’ यहां की नागरिकता का सरनेम है, न कोई सिंह, न पांडे, न जादो, न राम। सब गुरु हैं यहां, जो पैदा भया, वह भी गुरु और जो मरा, वह भी गुरु। वर्गहीन समाज का सबसे बड़ा जनतन्त्र है ‘बनारस’
और उसी एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ बनारसी साड़ी में लिपटी सकुचाती शर्माती तुम....
उस एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ बाबा विश्वनाथ मन्दिर में भोले बाबा और अन्नपूर्णा माता का आशीष मांगती तुम...
उस एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ परिवार की सुख शांति के लिए संकठा माता, मंगलागौरी मन्दिर, दुर्गाकुंड दर्शन करने जाती तुम...
उस एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ साथ संकटमोचन, बड़ा गणेश, शीतला माई और शहर कोतवाल बाबा काल भैरव से बतियाने जाती तुम...
उस एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ अस्सी घाट पर गंगा मईया की लहरों में खोई खामोशी से मेरी बातें सुनती तुम....
उस एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ दशाश्वमेध घाट पर भींड में मेरा हाथ थामे गंगा आरती को निहारती तुम.....
उस एक बनारस वाले का इश्क़ क्या है ❤️ बाबा की ठंढई , दीना की चाट, रम्मन साव के गुलाब जामुन व केदार सरदार की मलइयो के लिए ललचाती तुम....
उस एक बनारस वाले का इश्क क्या है ❤️ साथ सड़क किनारे अनगिनत चाय पीने के बाद फिर से चाय की अड़ी देखते ही पीने को मचलती तुम....
एक बनारस वाले का इश्क क्या है ❤️ हाथ में हाथ डाल कर बनारस की गलियों में घूमती हुई मनकर्णिका हो जाना फिर गंगा मईया की लहरों को देख बलखाती, इठलाती, इतराती हुई प्रियतम की आंखों में समां जाती तुम...
सुकूँ का दूसरा नाम काशी है बरखुरदार ❤ जहाँ जमीर का गुमशुदा होना इश्क़ के मुकम्मल होने की तरह है ❤
if the data has not been changed, no new rows will appear.
Day | Followers | Gain | % Gain |
---|---|---|---|
August 30, 2023 | 377 | +19 | +5.4% |
October 22, 2022 | 358 | +5 | +1.5% |
August 21, 2022 | 353 | +4 | +1.2% |
July 15, 2022 | 349 | +4 | +1.2% |
June 08, 2022 | 345 | -9 | -2.6% |
May 02, 2022 | 354 | +5 | +1.5% |
March 24, 2022 | 349 | +24 | +7.4% |
January 26, 2022 | 325 | +14 | +4.6% |
December 19, 2021 | 311 | +14 | +4.8% |